सीरिया की सेना ने आतंकवादी गुट जिबहतुन्नुस्रा के एक बड़े आक्रमण को विफल बना दिया।
सेना का कहना है कि उसने इन आतंकवादियों को इदलिब नगर में घुसने से रोक दिया। इस कार्यवाही में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए और घायल हुए। सेना ने बताया है कि आतंकवादियों के नियंत्रण से भारी मात्रा में शस्त्र बरामद किये गए हैं। सीरिया की सेन ने इसी प्रकार होम्स में आतंकवादियों के एक तेल टैंकर को नष्ट कर दिया जिसे से सीमा पार ले जाना चाहते थे।
ज्ञात रहे कि इससे पहले आतंकवादियों ने इदलिब नगर पर एक व्यापक आक्रमण की बात कही थी। हालांकि उन्होंने इदलिब में अपनी प्रगति का दावा किया था किंतु सीरिया की सेना ने उसको विफल बना दिया।
28 अक्टूबर 2014 - 13:54
समाचार कोड: 647477
सीरिया की सेना ने आतंकवादी गुट जिबहतुन्नुस्रा के एक बड़े आक्रमण को विफल बना दिया।